Uncategorized

पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप,बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर

पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप,बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला पूर्ति अधिकारी और आरटीओ की संयुक्त छापेमारी,पेट्रोल पंप मालिकों को मिली सख्त चेतावनी

सुलतानपुर-:शासन की सख्त हिदायतों के बीच मंगलवार को जिले में जिला पूर्ति विभाग और आरटीओ की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की। जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य और आरटीओ विभाग के पीटीओ सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंप मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर नियम तोड़ा गया तो संबंधित पंप संचालक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और हेलमेट न पहनने के कारण हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि अब नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!