Uncategorized

संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है हमारा लक्ष्य: अर्जुन पासी

सुल्तानपुर

संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है हमारा लक्ष्य: अर्जुन पासी

कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 की तैयारी में जुटी पार्टी

सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी मिशन 2027 की तैयारी में जुट गई है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से “संगठन सृजन अभियान” की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में रविवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के करोंदिकला बाजार, अखंडनगर ब्लॉक मुख्यालय और कादीपुर चौराहे स्थित रघुवर मैरिज हॉल में कांग्रेस संगठन सृजन की बैठकें संपन्न हुईं।बैठकों में कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी, उज्ज्वल शुक्ला, आनंद राय, संदीप त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा मौजूद रहे। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की।कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने कहा, “संगठन सृजन अभियान केवल बैठक नहीं, बल्कि कांग्रेस को फिर से जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का संकल्प है। हमारा लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से वापसी करना है।”जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि, “हमारी टीम कांग्रेस को जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ तक संगठित और मजबूत बनाएगी। साथ ही ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो पार्टी में रहकर विरोधी दलों को फायदा पहुंचा रहे हैं।इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, जयप्रकाश पाठक, योगेश सिंह, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, विजय पाल, रामचंद्र मिश्र, विनोद तिवारी, गिरीश त्रिपाठी, हृदय नारायण शुक्ला, गुड्डू पांडेय, सुरेंद्र सिंह, संजीव मिश्र, संतोष उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!