बल्दीराय क्षेत्र में जल्द ही लगने जा रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
बल्दीराय
बल्दीराय क्षेत्र में जल्द ही लगने जा रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
उपभोक्ताओं के हित में सरकार ने लिया अहम फैसला
बल्दीराय क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने जा रहा है बिजली विभाग की तमाम गड़बड़ियों को देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है और उपभोक्ताओं को सही बिल मिले और बिजली ऑफिस का चक्कर न लगाना पड़े इसलिए विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया है जिसकी शुरुआत जल्द ही होने जा रही है,बल्दीराय एसडीओ अरुण कुमार यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार बिजली का उपयोग कर सकता है साथ ही बिजली का बिल सही कराने के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि सभी उपभोक्ता अपने घरों और दुकानों में स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग प्रदान करें




