Uncategorizedयूपी

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ आयोजित।

19वीं किश्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ आयोजित।

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ आयोजित।

सुलतानपुर 24 फरवरी/कृषि विज्ञान केन्द्र, के.एन.आई. सुलतानपुर में भागलपुर विहार में आयोजित ‘‘किसान सम्मान समारोह‘‘ में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा किसान सम्मान निधि के जारी किये गये 19वीं किश्त के समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में उपस्थित किसानों के साथ देखा व सुना गया। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के 4,40,278 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त का लाभ प्राप्त हुआ है।
उक्त कार्यक्रम में किसानों को स्टॉल के माध्यम से कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बीज एवं उर्वरक के निजी कम्पनियों द्वारा भी अपने उत्पादों का स्टाल लगाया गया। प्रगतिशील किसान विमलेश वर्मा द्वारा स्ट्रावेरी का स्टाल लगाकर किसानों को स्ट्रावेरी के खेती के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए स्ट्रावेरी की खेती के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक, केवीके, केएनआई, अन्य वैज्ञानिकगण, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी व लगभग 200 किसान उपस्थित रहे।
———————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!