Uncategorized

सहाई एस पी सेवा संस्थान के सक्रीय सहयोगी संस्थापक जग ध्यान यादव ने अपने जन्मदिन पर पौध रोपण कर किया नेक काम

बल्दीराय

सहाई एस पी सेवा संस्थान के सक्रीय सहयोगी संस्थापक जग ध्यान यादव ने अपने जन्मदिन पर पौध रोपण कर किया नेक काम

बल्दीराय:जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सहाई एस पी सेवा संस्थान के सक्रीय सहयोगी/संस्थापक जग ध्यान यादव ने अपना जन्मदिन नीम का पौधा लगाकर कर मनाया गया। प्रा वि पूरे हितलाल बल्दीराय के प्र. अ. रमाशंकर ने जन्मदिन मनाओ,पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ। कार्यक्रम को अनुकरणीय बताते हुए कहा पेड़ लगाना एक ऐसा उपहार है जो आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता है। जिस तरह मोमबत्तियाँ जलाकर या आतिशबाज़ी करके पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है, उसी तरह केक काटने के साथ यदि एक पौधा भी रोपा जाए तो यह उत्सव को सार्थक बना देता है। शिक्षिका प्रियका तिवारी ने कहा कि जन्मदिन पर पेड़ लगाना एक बहुत ही सराहनीय पहल है। हम सभी को अपने जीवन में जन्मदिन पर एक पौधा लगाना ही चाहिए।जिससे जीवन के अस्तित्व के खतरे बचा जा सके। पेड़ है तो जीवन विना पेड़ों के इंसानी जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। पेड़ों से ही हम सबको हवा, ईधन, चारा, भोजन, लकड़ी, आश्रय और न जाने क्या-क्या मिलता है। इसलिए हम सभी को जन्मदिन पर केक काटने के साथ साथ पेड़ ज़रूर लगाना चाहिए। वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षिका अंजू पांडेय ने कहा जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है वहां अच्छी बारिश होती है। ये मिट्टी का कटाव तो रोकते ही हैं साथ – साथ नमी भी बनाए रखते हैं। हम सभी को पौधा लगाने के बाद देखरेख भी अच्छी तरह से करना चाहिए।जिससे वातावरण में रहने वाले जीव – जंतुओं के लिए वरदान साबित हो सकें। सस्थान के सहयोगी पवन कुमार ने अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाने हेतु लोगों का आवाहन किया।बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लोगों से आग्रह किया क्योंकि बरसात के मौसम में पौधे अधिक पनपते है। शैलेश निर्मल द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। संस्थान के सक्रीय सहयोगी दिनेश चन्द्रा बब्बन वर्मा आदि द्वारा जग ध्यान यादव के सुखद व उज्जल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर राधिका सुशीला रामावती व विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चे उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!