Uncategorized

के.एन.आई.सी.ई.करौंदिया में संचारी रोग अभियान का हुआ समापन

सुल्तानपुर

के.एन.आई.सी.ई.करौंदिया में संचारी रोग अभियान का हुआ समापन

प्रार्थना सभा में अपने घर,परिवार, मोहल्ले तथा विद्यालय को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए दिलाई गई शपथ

सुल्तानपुर। करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन में संचारी रोग अभियान का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में अपने घर,परिवार, मोहल्ले तथा विद्यालय को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। जूनियर केजी का छात्र दिव्यांश ने कविता सुनाया।कक्षा-5 का छात्र समृद्ध शुक्ला ने आज का सुविचार सुनाया। कक्षा-9 का छात्र अभिषेक द्विवेदी ने दिमागी बुखार एवं अन्य मच्छर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा पेट सम्बन्धी बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार के बारे में बताया।कक्षा-10 की छात्रा सृष्टि सिंह ने आज का मुख्य समाचार पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा-11 की छात्रा आराध्या पांडेय ने किया।
प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने दिमागी बुखार,हैजा,टाईफाइड,मलेरिया, तपेदिक,हेपेटाइटिस-बी आदि के लक्षणों एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या तन्वी गोयल,समन्वयक रेनू सिंह,वरिष्ठ शिक्षक जगराम भार्गव,विश्वासमणि त्रिपाठी,सुनील राठी,अंकित सोनी,आशीष कुमार शुक्ला,गीता मिश्रा,शैलेंद्र उपाध्याय,नंदलाल,शालू सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विनोद सिंह,आशा सिंह,पुलकित सिंह तथा पलक सिंह ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!