Uncategorized

कांवरियों का जत्था हुआ रवाना भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने किया स्वागत सम्मान

सुल्तानपुर

कांवरियों का जत्था हुआ रवाना भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने किया स्वागत सम्मान

सुल्तानपुर-बल्दीराय के पारागनापुर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल अपने साथियों के साथ मौजूद रहे और कांवरियों का जलपान स्वागत सम्मान किया। कांवरियों को देवघर जलाभिषेक के लिए रवाना किया गया, जहां वे बाबा बैजनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

इस दौरान कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे बोल बम के जयकारे लगाते हुए और गाजे-बाजे की धुन पर झूमते हुए बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। अनेकों शिवभक्त इस दौरान उपस्थित रहे और कांवरियों का हौसला बढ़ाया।

विशाल जायसवाल नें कहा कि इस तरह के आयोजनों में समाजसेवियों की पहल भी देखने को मिलती है, जो कांवरियों के लिए जलपान, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करते हैं। इससे कांवरियों को अपनी यात्रा में काफी मदद मिलती है और वे अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच पाते हैं ।

उन्होंने कहा कि कांवरियों का जत्था रवाना करने का यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी आस्था को मजबूत करने में भी मदद करता है। इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!