
नीट यूजी 2025 में सुल्तानपुर के हर्षित पाण्डेय ने किया जनपद का नाम रोशन
सुल्तानपुर। नीट यूजी 2025 का परीक्षा परिणाम 14 जून 2025 को घोषित किया गया जिसमें जनपद सुल्तानपुर के हर्षित पाण्डेय ने नीट यूजी की परीक्षा परिणाम में 6180 रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है l हर्षित पाण्डेय के पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हर्षित कोटा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था l बेटा पढ़ाई में प्रारंभ से ही मेधावी था। पिता ने कहा कि हर्षित ने अपने माता पिता के सपनों को साकार किया है। परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही हर्षित के परिजनों ,रिश्तेदारों, व गांव के लोगों ने सफलता की बधाई दी।हर्षित के परिवार में छाई खुशियां में अमर नाथ पाण्डेय बाबा (सेवा.शिक्षक) अनिल कुमार पाण्डेय (शिक्षक), सुनील कुमार पाण्डेय (प्रधानाध्यापक)पिता, विपिन पाण्डेय चाचा, विवेक पाण्डेय चाचा (शिक्षक) ने लोगों का मुंह मीठा कराया lहर्षित जनपद सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत डोभियारा पूरे राम प्रसाद के मूल निवासी हैं।हर्षित पाण्डेय की माता तारा देवी गृहणी हैं।हर्षित पाण्डेय की इस शानदार उपलब्धि पर ब्यूरो प्रभारी संतोष पाण्डेय, उमेश तिवारी पत्रकार, प्रमोद पाण्डेय, पंकज तिवारी, वरुण तिवारी, कृष्णा पाण्डेय, सीबीएसई परीक्षा 2025 कॉलेज टॉपर पलक पाण्डेय, क्रांति पाण्डेय ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




