
नीट में शेम्फोर्ड की उन्नति मिश्रा ने 526 अंक पाकर बढ़ाया जिले का मान
सुल्तानपुर।शहर के प्रतिष्ठित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की छात्रा उन्नति मिश्रा ने नीट-2025 परीक्षा में 526 अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। यह शानदार उपलब्धि जिले के लिए प्रेरणास्पद और शिक्षा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने उन्नति की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि उसके निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और हमारे समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। यह सफलता शेम्फोर्ड की गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुखी शिक्षा को दर्शाती है।विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल बोर्ड परीक्षाओं के लिए बल्कि नीट, जेईई, एनडीए जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी सक्षम बनाना है। इसके लिए विद्यालय में वैष्णवी ट्यूटोरियल के सहयोग से विशेष फाउंडेशन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि उन्नति मिश्रा की नीट में सफलता और पूर्व में शिवम प्रजापति द्वारा जेईई एडवांस्ड में प्राप्त की गई सफलता, इस पहल की सार्थकता को प्रमाणित करती हैं।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की यह निरंतर उपलब्धियाँ उसे न केवल जनपद बल्कि प्रदेश के शैक्षणिक मानचित्र पर भी एक अग्रणी और विश्वसनीय संस्थान के रूप में स्थापित कर रही हैं।




