मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
सुल्तानपुर

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
सुल्तानपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन इसौली विधानसभा क्षेत्र के पीपर गांव मंडल के दुलदुल दास कुटी परिसर में किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के तहत अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल योजना, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, स्टार्टअप योजना और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, महिला और ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे और प्रदीप पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री स्वामी नाथ पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, बल्दीराय मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री अमन वर्मा, राजू उपाध्याय, वेद प्रकाश तिवारी, राम बरन कोरी, राम सुरेश तिवारी, दिलीप तिवारी, तिलक राज मौर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।




