
संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है कांग्रेस
कादीपुर में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन में उठी बुलंद आवाज
सुल्तानपुर।कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज रोड स्थित रघुवर मैरिज हॉल में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, ज़िले के कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी और उज्ज्वल शुक्ला, शहर कोऑर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,नेता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार है।उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता से संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।अर्जुन पासी ने कहा कि भाजपा की नीतियाँ संविधान विरोधी हैं, जिन्हें अब जनता समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को जवाब दिया जाएगा।उज्ज्वल शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा,कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित कर जनता को जागरूक कर रही है और दलित, वंचित, गरीब तबकों की आवाज बुलंद कर रही है।संदीप त्रिपाठी ने कहा,अब समय आ गया है जब जनता को स्वयं आगे बढ़कर संविधान की रक्षा के लिए खड़ा होना होगा।सम्मेलन में वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र, किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, योगेश सिंह, राजेश तिवारी, सर्वेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, रामशरण गौतम, अनवर अंसारी, जावेद अख्तर, विवेक मिश्र सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन हृदय नारायण शुक्ल ने किया।




