राजनीति

निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

सुल्तानपुर

निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

सुल्तानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सुल्तानपुर जनपद में निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए निजी स्कूलों की अनियंत्रित फीस वृद्धि, किताब-कॉपी और यूनिफॉर्म की अनिवार्य खरीद पर नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट बिंदूषी सिंह के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि निजी विद्यालयों की फीस निर्धारण, किताबों व यूनिफॉर्म की बिक्री पर नियंत्रण लगाने हेतु एक स्पष्ट और न्यायसंगत नियमावली बनाई जाए।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा के नाम पर निजी विद्यालय मनमानी वसूली कर रहे हैं, जिससे आम अभिभावक मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने भी सरकार से मांग की कि दोषी विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, सुब्रत सिंह सनी, हाजी फिरोज अहमद, सिराज सिद्दीकी, कुमारी निकलेश सरोज, मोहित तिवारी, शीतला साहू समेत कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!