भाजपा का गांव चलो अभियान,बहुरावा में सघन जनसंपर्क,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि
सुल्तानपुर

भाजपा का गांव चलो अभियान,बहुरावा में सघन जनसंपर्क,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को बल्दीराय मंडल स्थित शक्ति केंद्र बहुरावा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ गांव-गांव भ्रमण कर स्थानीय जनता को भाजपा की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया गया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किस प्रकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला, महामंत्री दिलीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश पांडे, घनश्याम तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैयाज अहमद, अभिषेक अग्रहरी, मनीष सिंह और सिद्धनाथ शुक्ला समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



