Uncategorized

नीलेश यादव को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बनाया प्रदेश सचिव (मध्यांचल)

सुहेलदेव पार्टी में हुआ पदाधिकारियों का विस्तार

नीलेश यादव को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बनाया प्रदेश सचिव (मध्यांचल)

लखनऊ/सुल्तानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। इसी कड़ी में सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी नीलेश यादव को प्रदेश सचिव (मध्यांचल) नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से की गई है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नीलेश यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।सुभासपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीलेश यादव की नियुक्ति पर हर्ष जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!