यूपी

बल्दीराय:डीएम की अध्यक्षता में तहसील बल्दीराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस  हुआ संपन्न,सुनी गई शिकायतें 

बल्दीराय संपूर्ण समाधान दिवस

बल्दीराय:डीएम की अध्यक्षता में तहसील बल्दीराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस  हुआ संपन्न,सुनी गई शिकायतें

सुलतानपुर:जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उपजिलाधिकारी बल्दीराय गामिनी सिंगला सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील बल्दीराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 72, पुलिस विभाग के 07, विकास विभाग के 08, आपूर्ति विभाग के 03 एवं अन्य विभागों के 08 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिनमें 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 98 प्रार्थना पत्र अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।

इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!